Ramgarh: मांडू प्रखंड के सारुबेडा कॉलोनी स्थित बिरसा स्थल में शनिवार को आदिवासी क्लब की ओर से भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को सफल बनाने के लिए बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता पिताम्बर सिंह मुण्डा व संचालक मंगरा मुण्डा उर्फ टेप्पा ने किया। इस दौरान भगवान बिरसा मुण्डा की 147वीं जयंती सह मिलन समारोह कार्यक्रम के लिए कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रामरतन मुण्डा को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं शांता को उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र उराँव (टेम्बा) सचिव, पिंकी देवी उपसचिव, संजय मुण्डा कोषाध्यक्ष और अशोक करमाली को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालक के लिए सुनील सिंह मुण्डा को बनाया गया। मौके पर कुन्दरू उराँव, शनिचरवा मुण्डा, फागु मुण्डा, प्रमेश्‍वर मुण्डा, मिहिर चन्द मुण्डा, राजू नायक, शांति देवी, मुकुल देवी, बिंदिया देवी, ममता देवी, कुंती देवी, विमला कुमारी, महेश्‍वरी देवी, सीता देवी, सरोजनी देवी, अगनिसिया देवी, उसली देवी, दिनेश करमाली, मंगरा मुण्डा, राजू मेहता, मंझीया मुण्डा सहित कई महिला व पुरुष मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *