Bokaro: दीपावली के मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के बोकारो मंडल के नेतृत्व में रविवार को सेक्टर 4 स्थित सर्कस मैदान में 5100 दीए लोगों के बीच बांटे गए। हनुमान मंदिर में 11 दीएं जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक बिरंची नारायण व जिला भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के हाथों दीएं बांटे गए। विधायक नारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि मिट्टी के दीपों से देश जगमगाये। उन्होंने स्वदेशी को अपनाते हुए देश वासियों से दीपावली मनाने का आग्रह किया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजयुमो नगर मंडल का यह प्रयास सराहनीय है। इससे न केवल कुम्हारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि उन घरों में भी दीपावली की खुशियां पहुंचेगी। जहां लोग पैसे के अभाव में त्योहार नहीं मना पाते है। इस मौके पर निर्भय कुमार, अभिषेक सिंह, सोनू कुमार, शुभम कुमार, विशाल कुमार, अमन उज्जैन, अनीश सिंह, राहुल कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *