Bokaro: डॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा समिति (कायस्थ परिवार ) चिरा चास की ओर चिरा चास दुर्गा मंदिर के सामने में भगवान चित्रगुप्त की भव्य पूजा आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा मौजूद थे। विधायक ने कहा कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भगवान चित्रगुप्त पूजा की पूजा की जाती है। समाज के लोग कार्यक्रम में एकजुट होकर आपसी भाईचारा का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में तीन सौ अधिक लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर बच्चों और महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोपहर में खिचड़ी भोग प्रसाद के बाद रात में सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा, मुख्य सलाहकार मधुकर कोलियर, अरुण सिन्हा, विजेंद्र मोहन, कपूर अंजन, खुशलेष, विजय कुमार सिन्हा, कमल किशोर सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा। कमल किशोर ने अपनी ओर से मूर्ति का दान दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *