Bokaro Thermal: बोकारो थर्मल स्थित विहंगम योग आश्रम में शुक्रवार को सुपूज्य संत प्रवर श्रीविज्ञान देव के जन्मोत्सव के अवसर पर बोकारो थर्मल शाखा की ओर से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 46 लोगों ने रक्तदान किया।  शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि बोकारो थर्मल के प्रधान मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रमुख सुशांत सनिग्रही ने किया। परियोजना प्रमुख ने कहा कि रक्त दान महादान होता हैं। रक्त दान करके हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। युद्ध की स्थिति में रक्त दान से हम सरहद पर तैनात वैसे वीर सैनिकों की जान बचा सकते हैं जो युद्ध में घायल होते हैं। शिविर के आयोजन में रेड क्रॉस सोसायटी बोकारो के डॉ.यू. मोहंती, आरएमपी डॉ जितेंद्र कुमार,प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, राज कुमार, चूरामण कुमार, विकाश कुमार सहित अन्य ने सहयोग किया। मौके पर डीवीसी के उप मुख्य अभियंता एसएन प्रसाद, एचआरडी के एसएन सिंह, बोकारो जिला संत समाज के नीलकंठ रविदास, संयोजक कोयलांचल बेरमो के आनंद केसरी, कोषाध्यक्ष रमेश ठाकुर, शिवचंद यादव, जानकी यादव, विनोद कुमार, बिंदा राम, प्रभात सिंह, परमेश्वर नायक, पोरस सिंह, गुरुचरण विश्वकर्मा, विभाष सिंह, अशोक राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *