Bokaro: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण पर है। शुक्रवार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा, चास अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत समेत अन्य अधिकारियों ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। मौके पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण भी उपस्थित थे।

निरीक्षण क्रम में अधिकारियों ने बालीडीह, चास स्थित गरगा पुल, तिरंगा पार्क घाट पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि छठव्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखा जाय कि घाटों पर किसी प्रकार की गंदगी या घाटों पर फिसलन न रहें। उपायुक्त ने बताया कि बड़े घाटों पर एनडीआरएफ व गोताखोरों की टीम की प्रतिनियुक्त की जाएगी। पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हर परिस्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *