Bokaro: चार सूत्री मांगों को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कमेटी के आह्वान पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन के तहत 4 व 5 नवंबर को सभी प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षक काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य करेंगे। अगले चरण में 7 से 12 नवंबर के बीच जिला कमेटी के द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्री मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा जायगा। विरोध स्वरूप 19 नवंबर को रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। उस दिन बोकारो सहित पूरे प्रदेश के शिक्षक रांची की सड़कों पर होंगे। यदि इसके बाद भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नही किया जाता है तो 17 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा।

क्या है मांगें:-

मांगों में शिक्षकों के लिये बिहार के तर्ज पर यहां भी सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना (MACP) लागू करने, छठे वेतनमान में 01/01/2006 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिये न्यूनतम आरंभिक वेतन की विसंगति का निराकरण करने, अंतर जिला स्थानांतरण के प्रावधानों का सरलीकरण करने व गैर शैक्षणिक एवं लिपिकीय कार्यों से शिक्षकों को पूर्णरूपेण मुक्ति करना शामिल है। प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर, प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात कुमार, जिला अध्यक्ष राजू साहू व जिला महासचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बोकारो जिले के सभी शिक्षकों से आह्वान किया है कि अपनी चट्टानी एकता को प्रदर्शित करते हुए निर्धारित 4 व 5 नवंबर को काला बिल्ला लगाकर विद्यालय में शिक्षण कार्य करें। जब तक हमारी मांगें मानी नही जाती, तबतक अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का ये चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *