Kasmar : प्रदान संस्था की ओर से बोकारो ज़िले में संचालित विभिन्न जलछाजन परियोजनाओं का निरीक्षण एवं जनसंवाद कार्यक्रम कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूमि संसाधन एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव अजय तिर्की ने समूह की दीदियों को संबोधन करते हुए जलछानन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। प्रदान के टीम कोऑर्डिनेटर जुबा प्रीतम ने बताया कि जलछाजन के माध्यम प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल कर के समूह की दीदियों को आजीविका व रोजगार से जोड़ना प्रदान का मुख्य लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में जलछाजन के द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियां जैसे- पोली हाउस, समेकित तालाब आजिविका खेती, बहुस्तरीय खेती(जैविक खेती) चोटी से घाटी पानी संचय के लिए टीसीबी, लूज बोल्डर एवं अर्देन डैम का विजिट किया गया। अंत में उन्होंने कहा दुर्गापुर पंचायत जल छाजन के मामले में देश भर मिसाल बनेगा। यहां काम कर रहे कर्मी देश-भर के लोगों का जलछाजन का गुर सिखाएंगे। मौके पर ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के विशेष सचिव राम सिन्हा, भूमि सुधार विभाग के सी जुबा प्रीतम, बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी, डीडीसी, कीर्तिश्री जी, डीटीओ संजीव कुमार, डीपीआरओ अविनाश कुमार, सूर्योदय, पीयूष, सौरभ, सूरज, वेद प्रकाश, सुनीता, विनीता, प्रकाश कुमार, आरती, विभा, झलकी, उर्मिला सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *