Bokaro: जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ स्थित एक निजी होटल से दो अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार किये गये हैं। पुलिस ने अपराधियों के पास से दो पिस्टल और 20 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों अपराधी होटल के कमरे में पश्चिम बंगाल से आयी दो लड़कियों के साथ रंगे हाथ पकड़े गये हैं। वरीय अधिकारियों को इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद गठित टीम ने होटल के चारों ओर पहले घेराबंदी की। फिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। अपराधियों से फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों को बिहार के जमुई जिले का बताया जा रहा है जो कई प्रदेशों में आतंक के पर्याय बने हुए थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *