Bokaro: 16वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बोकारो पुरुष टीम उपविजेता बनी। यह आयोजन झारखंड राज्य खो-खो संघ के निर्देशानुसार देवघर जिला खो-खो संघ और जिला प्रशासन देवघर के संयुक्त तत्वावधान में 4 से 6 नवंबर तक प्रतियोगिता चला। बोकारो जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं बोकारो जिला खो-खो संघ के संयुक्त सचिव सुमित कुमार मलिक ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में बोकारो जिले की महिला और पुरुष टीमों ने भाग लिया। लीग मैच में अपने उत्तम प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग की टीम ने नॉकआउट में प्रवेश किया। उसके बाद क्वार्टर फाइनल सेमीफाइनल में विभिन्न जिलों को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में मंत्री हफीजुल हसन ने बोकारो जिले के उप विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। इधर बोकारो टीम के उप विजेता बनने पर जिला संघ के तमाम पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता में बोकारो जिले के आकाश कुमार को बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड भी मिला। पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों में आकाश कुमार सीनियर, आकाश कुमार जूनियर, प्रेमानंद, विकास, अशोक, बिट्टू, निखिल कुमार आदि खिलाड़ियों ने अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *