Kasmar : कसमार प्रखंड के मुरहुलसूदी पंचायत अंतर्गत पिरगुलल बाजार टांड़ में गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक ब्रजमोहन मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर तैयारी समिति का भी गठन किया गया। जिसमें सूरज कुमार टुडू को अध्यक्ष, गोविंद मुंडा को सचिव, प्रदीप कुमार गंजू को कोषाध्यक्ष, शास्त्री मुर्मू को सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नरेश मुंडा, हेमंती देवी, बृजमोहन मुंडा, अर्जुन मुंडा, रामसुंदर मांझी, उमेश कुमार मुंडा, मणिलाल मुंडा, नकुल मुंडा, देवानंद मुंडा, लखीराम, सुरेंद्र, रामलाल माझी और कुलेश्वर मुर्मू शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *