Bokaro: रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स ने बोकारो माल के पीवीआर में शनिवार को चैरिटी शो का आयोजन किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोकारो विधायक बिरंची नारायण और नीना नारायण मौजूद थे। इंटरवल के दौरान उपस्थित लोगों के लिए एक बॉलीवुड क्विज प्रतियोगिता की गयी और लोगों को पुरुस्कृत किया गया। क्लब की अध्यक्ष शुभ्रा गौतम ने बताया कि रोटरी मिडटाउन कपल्स द्वारा इस चैरिटी शो में नगर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की और एक सामाजिक कार्य के लिए सहयोग किया। अध्यक्ष ने बताया कि इस चैरिटी शो से जमा पैसों से बोकारो के आस पास रहने वाले गरीब ग्रामीणों के लिए मुफ्त में मोतियाबिंद का आपरेशन करवाया जाएगा। सचिव साक्षी जोहर ने बताया कि इस पुण्य कार्य के लिए संस्था के सभी सदस्यों ने सहयोग किया। क्लब की प्रेस प्रवक्ता मिनी स्टीफन कपूर ने बताया कि रोटरी क्लब आफ बोकारो मिडटाउन कपल्स पिछ्ले आठ वर्षों से समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्ग के लिए कार्य कर, उन्हें हर तरह की सहायता प्रदान कर रहा है। वर्ष 2022-23 सत्र में भी क्लब सदस्य अध्यक्ष शुभ्रा गौतम के नेतृत्व में अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते रहेंगे।

कार्यक्रम में क्लब के कोषाध्यक्ष रंजन गुप्ता, शिव अग्रवाल, शुशांत शर्मा, अनूप त्रिपाठी, अदिती त्रिपाठी, अमित जोहर, अमिषा अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सुभाष जैन, अलका जैन, पुनीत जौहर, दिव्या जोहर, विकास जैन, कविता जैन, मनीष केजरीवाल, राजश्री केजरीवाल, विजय लोधा, मुस्कान लोधा, रौशनी रस्तोगी, अनुज रस्तोगी, अनुपम गर्ग, मिनी कपूर व साजन कपूर सहित अन्य शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *