Bokaro: प्रदेश भाजपा की ओर से हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ में सभी मुख्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। शनिवार को भाजपा चास प्रखंड के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चास प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में लोग महावीर चौक चास से धर्मशाला मोड़ होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के बाद सभा का आयोजन किया गया। विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है। जनता अब इस सरकार से निजात चाहती है। हेमन्त सरकार ने बोकारो जिला के तीन प्रखंड चास, बोकारो, चन्द्रपुरा को सूखा ग्रस्त करने वाली सूची से बाहर किया है। सरकार को लगता है कि यहाँ किसान नहीं रहते जो कि इस प्रखंड के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। हेमन्त सरकार किसान नीतियां बना कर किसानों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं से वंचित कर दिया है। जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि जिले के सभी नो प्रखंडों मे 7 नवम्बर से 12 नम्बर तक प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया। दूसरा चरण 19 नवंबर से शुरू होगा। इसमें जिला मुख्यालयों पर पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, संजय त्यागी सहित ने संबोधित किया। प्रदर्शन में चास प्रखंड के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंच मोर्चा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारियों के साथ सभी मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *