Bermo: राज्य में खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने और ओबीसी का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने के अलावा अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण को दो प्रतिशत बढ़ाने से संबंधित विधेयक पारित होने के बाद झारखंड वासियों के बीच खुशी का माहौल है। शनिवार को झामुमो गोमिया प्रखंड कमेटी व सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों ने गोमिया मोड़ पर इस खुशी में आपस में अबीर गुलाल लगाकर, पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आभार व्यक्त किया। मौके पर झामुमो गोमिया प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष लुदु मांझी ने कहा कि 1932 की खतियान आधारित स्थानीय नीति झारखंड वासियों की बहुत पुरानी मांग थी। इस नीति के लागू नहीं होने के कारण बाहरी लोगों को ही अधिकाधिक सरकारी नौकरी मिलती थी। हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में दो नियमों को पास करके झारखंड वासियों के हित में कार्य किया है। मौके पर झामुमो गोमिया प्रखंड उपाध्यक्ष अमित पासवान, सचिव बंटी उरांव, मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, गणेश यादव, पोलुश टुडू, मो.असलम, सैफ अली, दीपक ठाकुर, प्रकाश राय, अनिल कसेरा,संतोष राम, विनोद यादव, श्रवण रविदास, राजकुमार प्रजापति, राहुल प्रजापति, सतीश ठाकुर, मुमताज अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *