Bokaro: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के अध्यक्ष कुमारी रंजना अस्थाना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बोकारो की ओर से अखिल भारतीय अभियान के अंतर्गत कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों को विधिक जागरूकता के लिए पूरे जिले में डोर टू डोर कार्यक्रम 31 अक्टूबर तक चलाया गया था। रविवार को जिला प्रशासन के सहयोग से चास प्रखंड के पिंड्राजोरा पंचायत में सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन कर विधिक सशक्तिकरण शिविर का समापन किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव निभा रंजना लकड़ा, न्यायिक पदाधिकारी तबिंदा खान, चास अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, चास प्रखंड विकास पदाधिकारी चास मिथिलेश चौधरी सहित अन्य मौजूद थे। शिविर में सरकार के विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 47 लाख 80 हजार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को सुलभ कराना है। 31 अक्टूबर से डोर टू डोर कार्यक्रम के माध्यम से पैनल अधिवक्ता व पीएलबी द्वारा नागरिकों को विधिक जानकारी दी जा रही थी, जिसका समापन किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार किसी भी कानूनी सहायता के लिए हर समय उपलब्ध है। इस मौके पर पिंडराजोरा पंचायत के मुखिया सहित पंचायत सचिवालय के कर्मी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *