Bokaro: बाल दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स की ओर से रविवार को नया मोड़ स्थित वेस्टर्न फार्म में विभिन्न स्कूल के बच्चों के साथ सदस्यों ने बचपन में खेले जाने वाले खेलों का आयोजन किया गया। अध्यक्ष शुभ्रा गौतम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों को टीवी व मोबाइल से दूर रहने के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियां सक्रिय होंगी। जीवन में पढ़ाई-लिखाई के साथ खेल-कूद जरुरी है। सचिव साक्षी जोहर ने कहा कि आज की व्यस्तम जिंदगी में लोग खेलकूद से दूर होते जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को जागरूक करने का काम किया गया। सदस्यों ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया।क्लब की प्रेस प्रवक्ता मिनी स्टीफन कपूर ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं, ये राष्ट्र की ताकत और समाज की मजबूत नींव हैं।कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रोटरीयन रंजन गुप्ता, डॉ सुशांत शर्मा, अनूप त्रिपाठी, अदिती त्रिपाठी, अमित जोहर, अमिषा अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सुभाष जैन, राजा जैन, अलका जैन ,पुनीत जौहर ,दिव्या जोहर, विकास जैन, कविता जैन, रौशनी रस्तोगी, अनुज रस्तोगी, मोनिका, अमित रस्तोगी व साजन कपूर सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *