Bokaro: रोटरी चास की ओर से शुक्रवार को सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों के लिए सीआरपीएफ कैंप मुख्यालय में मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीआरपीएफ के निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। रोटरी चास के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि जवानों के लिए मनोबल, शांति व एकाग्रता बढ़ाने वाले परामर्श कार्यक्रम तनाव को कम करने में मददगार होगा। बैद ने कहा की वर्तमान में देश, समाज व परिवार में हिंसा व तनाव का कारण गिरती हुई मानसिक स्थिति है। रोटरी चास के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा तनाव अनेक बीमारियों का जड़ है। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कमान अधिकारी केपी सिंह ने कहा वर्तमान समय में हर व्यक्ति तनाव में जी रहा है और तनाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, परंतु तनाव को लंबा नहीं खींचना चाहिए इससे व्यक्ति डिप्रेशन में आ जाता है। श्री सिंह ने रोटरी चास द्वारा आयोजित तनाव प्रबंधन कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम जवानों के लिए मददगार साबित होंगा। मुख्य वक्ता मनोविज्ञानी रानी अग्रवाल ने कहा कि आज का मानव अपना मनोबल खोते जा रहा है और कमजोर मन तनाव का बड़ा कारण बन रहा है। रानी ने कहा की हमारा मूल जड़ पर ध्यान नहीं है, सुख- शांति के लिए केवल बाहरी भौतिक प्रयास किए जा रहे हैं जो नाकाफी है। रानी ने जवानों को योग एवं मेडिटेशन नियमित करने की सलाह देते हुए उन्हें अनेक अनमोल एवं उपयोगी टिप्स दिए तथा इनका अभ्यास भी करवाया। जवानों से कई क्रियाएं भी करवा कर उन्हें उस के माध्यम से तनाव कम करने का उपाय सुझाया। सिद्धार्थ पारख ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सीआरपीएफ बटालियन 26 के द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार, विनय सिंह, माधुरी सिंह, अर्चना सिंह, धनेश बंका, विपिन अग्रवाल, प्रेम शंकर सिंह, जतिन अग्रवाल सहित सीआरपीएफ के जवान उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *