Kasmar : कसमार थाना क्षेत्र के ओरमो मुख्यपथ में शुक्रवार को कसमार सीओ ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा और कसमार थाना के हवाले कर दिया। कसमार थाना ने दोनों ट्रैक्टरों के चालकों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ट्रैक्टर पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको का बताया जा रहा है। पुलिस टैक्टर मालिकों का पता करने के लिए छानबीन में जुट गई है। बता दें कि गुरुवार को मधुकरपुर खांजो नदी में अवैध बालू उत्खनन के दौरान चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। मजे की बात है अवैध बालू का धंधा कमोवेश हर प्रखंड में बेखौफ जारी है। सवाल है कि इसका जिम्मेवार कौन है।