Bermo: सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश बोकारो रंजन अस्थाना के निर्देश पर संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें मंगलवार को तेनुघाट मध्य विद्यालय में अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। यहां विद्यालय के बच्चों ने संविधान दिवस को लेकर कई अच्छे पेंटिंग और रचनाएं लिखी। वहीं, कई बच्चों के द्वारा रचना को सुनाया गया। श्री साहु ने उपस्थित बच्चों को बताया कि इस तरह से आप जहां संविधान की जानकारियां रख सकते हैं, वहीं हम अपने संविधान को जानेंगे, तभी दूसरों को जानकारियां दे सकते हैं। और एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं। संविधान की जानकारी रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर अधिवक्ता सुभाष कटरियार, पुनीत लाल प्रजापति, अमरेन्द्र सिंह, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *