Bermo: बेरमो के बोकारो थर्मल स्थित दामोदर घाटी निगम रेलवे गेट के समीप डीवीसी में चल रही कोयले व छाई ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाईवा गाड़ियों का परिचालन बंद किया गया। मुखिया बबलू सिंह ने इसका नेतृत्व किया। मुखिया सहित अन्य लोगों का कहना है कि छाई व कोयले ट्रांसपोर्टिंग की गाड़ियों का परिचालन पहले दूसरे रूट से किया जाता था, मगर इन दिनों ये ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों का परिचालन तेज रफ्तार से कालोनी के रास्ते हो रही है, जिसके कारण कालोनी वासियों को दुर्घटना का डर सता रहा है। मेन रोड में कई स्कूल और कॉलेज हैं। एक मात्र इसी सड़क से स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रत्येक दिन आना जाना करते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ट्रांसपोर्टिंग गाड़ियों को साइड करके घंटो रोका गया। लोगों का कहना है कि अगर स्थानीय प्रशासन व प्रवंधन अविलम्ब पहल नहीं करती है तो चरणवद्ध आंदोलन किया जायगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *