रांची में अपर सचिव अरुण कुमार सिंह से प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते मो असलम।
न्यूज़ इंप्रेशन। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रांची में 15 अगस्त को झारखण्ड में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बोकारो जिला को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर सचिव अरुण कुमार सिंह ने जिला परामर्शी नियंत्रण कार्यक्रम के मो असलम को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। मो असलम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान संशोधित व तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के मुख्य प्रावधानों को पूरे झारखण्ड में बोकारो जिला ने सबसे अधिक कार्य किया है। इसलिए बोकारो जिले को यह सम्मान मिला है। इस उपलब्धि में बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी और सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद का अहम योगदान रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *