Bokaro: इलेक्ट्रो होम्योपैथ के जनक डॉ काउंट सीजर मैटी का जन्मोत्सव बोकारो के सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित न्यू प्रिया क्लीनिक में मनाया गया। चिकित्सको ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। इस मौके पर इलेक्ट्रो होम्योपैथ रिसर्च फाउंडेशन (इंडिया ) झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर परमानंद चंद्रवंशी ने इस चिकित्सा पद्धति पर कहा कि यह सिद्ध अटल सिद्धांतों पर आधारित चिकित्सा पद्धति है। असाध्य रोगों को पूर्ण रूप से ठीक करने में सक्षम है। आज की आधुनिक चिकित्सा पद्धति से सस्ती है। इसकी दवा का मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं है। हम चिकित्सक भारत और झारखंड सरकार से मांग करते हैं कि इसकी मान्यता जल्द प्रदान किया जाए।चिकित्सको ने कहा कि आज कैंसर जैसे असाध्य रोग का सफल इलाज इस चिकित्सा पद्धति से संभव हो रहा है, इसके साथ ही बच्चेदानी का गांठ, ट्यूमर, गठिया, लकवा जैसी बीमारी भी ठीक हो रहा है। इस अवसर पर मरीजों की निशुल्क इलाज कर दवा दी गई। मौके पर डॉ मनोज कुमार, डॉ विश्वजीत कुमार, डॉ केके सिंह, डॉ राजकुमार, डॉ दीपक कुमार आनंद, डॉ अनीता चंद्रवंशी, प्रत्यूष कुमार, राजकुमार सिंह, कुमकुम कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *