बोकारो, एनआई। नावाडीह प्रखंड स्थित पुराना डाकबंगला के पास ट्रक के टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा बुरी तरह से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार मुंगो रंगामाटी से बाइक संख्या JH09AR9034 से लाहरबेड़ा जा रहें थे। तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार जिवाधन ठाकुर( 55 ) सड़क पर गिर गए। ट्रक उनके उपर चढ़ गया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं गोबर्धन महतो लगभग 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पेंक नारायणपूर थाना के मुंगो रंगामाटी के निवासी हैं। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। अंत में मकोली में पकड़ लिया गया। वहीं, ड्राइवर भागने मे सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर ढोरी अस्पताल भेज दिया। नावाडीह थाना प्रभारी ने बताया की घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *