Kharsawan: वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय 20 जनवरी को कुचाई प्रखंड के अंतर्गत सियाडीह गांव के अर्जून लोहार के घर पहुंचकर आर्थिक सहयोग किया। कहा कि इस दुख की घड़ी में जनाधिकार मंच हर संभव मदद करेगा। कहा कि मानव की प्रतिष्ठा में ही धर्म की प्रतिष्ठा है। कोई भी धर्म श्रेष्ठ और महान हो सकता है, लेकिन मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। मालूम हो कि अर्जून लोहार का बेटा मंगल लोहार का बीते 10 जनवरी को तरम्बा घाटी में ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत हो गई थी। परिजन से भेंट करने वालों में युवा मंच के जिलाध्यक्ष बिरसा बंकिरा, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष राजू मुंडा, भारत उरांव, जादू मुंडा, सोनाराम मुंडा, कार्तिक लोहार सहित अन्य शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *