Saraikela: वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच से 26 जनवरी से सड़क की मरम्मती व मजबूतीकरण को लेकर गांवों में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगा और प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौपेगा। जर्जर सड़क की मरम्मती को लेकर सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां प्रखंड के आनंदडीह गांव में ग्रामीणों के नेतृत्व में आनंदडीह गांव के ग्राम प्रधान भारत उरांव ने 21 जनवरी को मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय को ज्ञापन सौंपा। केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि समय रहते इस सड़क का मरम्मती एवं मजबूतीकरण की दिशा में अभिलंब पहल नहीं किया गया तो प्रखंड कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सोय ने कहा कि देहुरीडीह, आनंदडीह, रामचद्रपुर, जोजोडीह, संकोडीह, बाईडीह, रेगाडीह एवं गालुडीह जाने वाली पहुंच पथ काफी जर्जर अवस्था में है। यह सड़क विगत 12 वर्षों से खराब पड़ी है। मजे की बात है कि यह सड़क खरसावां प्रखंड मुख्यालय से सटी हुई है। बावजूद इसके प्रशासनिक पदाधिकारियो व जनप्रतिनिधियों का इस ओर नजर नहीं है। श्री सोय ने कहा इस सड़क से होकर पांच पंचायत के लोग मुख्यालय, अस्पताल स्कूल और बाजार के लिए आना-जाना करते हैं। जर्जर सड़क के कारण अस्पताल तक मरीजों को ले जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि संबंधित गांव के लोगों को झारखंड अलग राज्य बनने के बाद रोजगार भी नहीं मिला। जर्जर सड़क से संबंधित ग्राम प्रधान भारत उरांव, बिरसा बंकिरा, राजु मुंडा, सोमरा उरांव, शिव चरण उरांव, शैलेंद्र उरांव, जयसिंह उरांव, प्रशांत उरांव, जगरनाथ उरांव, गोपाल उरांव, जितेंद्र उरांव, रमेश उरांव, सुजाता उरांव, रेशमा उरांव, मेनका उरांव, सोना उरांव, सुजाता उरांव, सुलेखा उरांव, संगीता उरांव, बिना उरांव, जीरा उरांव, सरिता उरांव, मनकी तियू, गुलाम तियू सहित 60 लोगों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा।

 

 

Saraikela: वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच से 26 जनवरी से सड़क की मरम्मती व मजबूतीकरण को लेकर गांवों में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगा और प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौपेगा। जर्जर सड़क की मरम्मती को लेकर सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां प्रखंड के आनंदडीह गांव में ग्रामीणों के नेतृत्व में आनंदडीह गांव के ग्राम प्रधान भारत उरांव ने 21 जनवरी को मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय को ज्ञापन सौंपा।केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि समय रहते इस सड़क का मरम्मती एवं मजबूतीकरण की दिशा में अभिलंब पहल नहीं किया गया तो प्रखंड कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सोय ने कहा कि देहुरीडीह, आनंदडीह, रामचद्रपुर, जोजोडीह, संकोडीह, बाईडीह, रेगाडीह एवं गालुडीह जाने वाली पहुंच पथ काफी जर्जर अवस्था में है। यह सड़क विगत 12 वर्षों से खराब पड़ी है। मजे की बात है कि यह सड़क खरसावां प्रखंड मुख्यालय से सटी हुई है। बावजूद इसके प्रशासनिक पदाधिकारियो व जनप्रतिनिधियों का इस ओर नजर नहीं है। श्री सोय ने कहा इस सड़क से होकर पांच पंचायत के लोग मुख्यालय, अस्पताल स्कूल और बाजार के लिए आना-जाना करते हैं। जर्जर सड़क के कारण अस्पताल तक मरीजों को ले जाने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि संबंधित गांव के लोगों को झारखंड अलग राज्य बनने के बाद रोजगार भी नहीं मिला। जर्जर सड़क से संबंधित ग्राम प्रधान भारत उरांव, बिरसा बंकिरा, राजु मुंडा, सोमरा उरांव, शिव चरण उरांव, शैलेंद्र उरांव, जयसिंह उरांव, प्रशांत उरांव, जगरनाथ उरांव, गोपाल उरांव, जितेंद्र उरांव, रमेश उरांव, सुजाता उरांव, रेशमा उरांव, मेनका उरांव, सोना उरांव, सुजाता उरांव, सुलेखा उरांव, संगीता उरांव, बिना उरांव, जीरा उरांव, सरिता उरांव, मनकी तियू, गुलाम तियू सहित 60 लोगों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *