Kharsawan: वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय के निर्देश पर खरसावां प्रखंड अंतर्गत आनंदडीह गांव में मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता भारत उरांव ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। भारत उरांव ने कहा कि मंच की ओर से समाज के हर जरूरतमंद लोगों को हम सेवा प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा प्रदान करना ही मंच का लक्ष्य है। श्री उरांव ने कहा कि आदिकाल से भारत सेवा सत्कार और अपनत्व की भूमि रही है। भारतीय संस्कृति में भेदभाव और छुआछूत का कोई स्थान नहीं था। भारतीय जन मानस को तोड़ने के लिए साजिश के तहत भेदभाव और छुआछूत थोपा गया, जिसका खामियाजा देश और समाज भुगत रहा है। कहा कि कड़ाके की ठंड और कंबल कोई भेदभाव नहीं रखते। जो कंबल की शरण में आता है, राहत उसे ही मिलती हैं। साथ में मंच के सक्रिय सदस्य सोमरा उरांव एवं जलोशोवरी उरांव, मनाली उरांव, एतोई उरांव, वैसांगी टीयू, जोली उरांव, बसंती उरांव, बुधनी कालुंडिया, दुनु कालुंडिया, सुरु टीयू, कमला उरांव, पोइदो उरांव, गोपाल उरांव आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *