उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आजाद नगर में मंगलवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। शिक्षकों और छात्रों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शिक्षकों और छात्रों ने कवि, दार्शनिक और मंत्र मुग्ध करने वाले वक्ता के रूप में उनकी स्मृति को नमन किया। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि अटलजी का व्यक्तित्व समाज के लिए पथ प्रदर्शक और प्रेरणा स्रोत था। इस मौके पर सहयोगी अध्यापक शैलेंद्र प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, सूर्यनाथ सिंह, अशोक कुमार, नोमिता कच्छप, अनीता देवी, मीना कुमारी, कुमारी मीनाक्षी, निशा कुमारी, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष गुड़िया देवी, संयोजिका शिल्पा देवी सहित सरस्वती वाहन संचालन समिति के सदस्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *