Bokaro: जेईई (मेंस)- 1 में गुरु गोबिन्द सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो के विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा ( जेईई मेंस) 2023 के पहले चरण परीक्षा में प्रियांशु पाण्डे और विवेक कुमार ने सर्वाधिक 96.99 पर्सेंटाइल हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के अन्य सफल छात्रों की पर्सेंटाइल सूची अब तक जानकारी के अनुसार प्रियांशु पाण्डे 96.99, विवेक कुमार 96.99, प्रीतम कुमार 95.33, सन्नी कुमार 94.24, जीवेश प्रकाश 94.07, रोहित कुमार 93.28, रीशव कुमार 87.96 अभिनव सिंह 85.01, राहुल सोरेन 83.71, नीती सिंघल 83.06, कुमार सागर को 82.89 पर्सेंटाइल अंक मिले है। सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती, उप प्राचार्य सीपी सिंह गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव, एसपी सिंह सहित शिक्षकगणों ने बधाई दी। ज्ञातव्य है कि एनटीए जेईई मेन का दो सत्रों में आयोजन कर रही है। परीक्षा का पहला सत्र 24 जनवरी से 01 फरवरी के बीच हुआ था, जबकि दूसरा सत्र आगामी अप्रैल महीने में 6, 8, 10, 11 और 12 को होगा। पेपर- 1 का परिणाम सोमवार देर रात घोषित किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *