Ranchi: जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी नैय्यर ने पूरे झारखंड में संगठन को मजबूत बनाया जायेगा। 9 फरवरी को रांची से पार्टी विस्तार का आगाज किया गया। कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा।

प्रदेश अध्यक्ष रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि युवाओं के व्यापक हित को देखते हुए पार्टी 1932 खतियान का समर्थन करती है। युवाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि झारखंड में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। रोजगार के लिए युवा दूसरे राज्य में पलायन करने को विवश है। कहा कि प्रदेश स्तर पर कई और अनुभवी लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना है। प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा जल्द की जाएगी। उसके बाद प्रमंडल और जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा।रामगढ़ उपचुनाव पर डॉ नैयर ने कहा कि फिलहाल पार्टी वहां कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के संपर्क में है। उनका निर्देश आने के बाद पार्टी अपना समर्थन किसको देगी, इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा राज्य के युवाओं से संबंधित मामला है उनके नियोजन को लेकर रोजगार को लेकर हम झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन और जेपीएससी से अनुरोध करते हैं कि स्थानीय नीति के आधार पर परीक्षाओं का टलना युवाओं के हित में नहीं है जो युवा पांच-सात साल से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनमें निराशा होती है।

इन्हे लिया गया मनोनित :

विजय कुमार सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता, मनोज प्रसाद को प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शब्बीर अंसारी, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश, प्रदेश महासचिव राम जनम कुशवाहा (रामू), प्रदेश महासचिव केके सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, प्रदेश महासचिव संतोष सोनी और विश्वजीत सिंह को रांची जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *