Petrvar: पारसनाथ पहाड़ को मरांग बुरु के रूप में पुनर्वापसी करने व सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को आदिवासी सेंगेल अभियान ने भारत के पांच प्रदेशों बिहार, बंगाल, असम ,उड़ीसा एवं झारखंड में रेल व रोड चक्का जाम किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के आह्वान पर यह कार्यक्रम किया गया। सेंगेल अभियान के सदस्यों ने पेटरवार तेनु चौक एनएच को लगभग डेढ़ घंटे तक चक्का जाम किया। जाम के चलते वाहनों को लंबी कतार लग गई। जाम का नेतृत्व अभियान के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने किया। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले में स्थित जो पारसनाथ पहाड़ है, वो आदिवासियों का मरांग बुरू है, आदिवासियों का ईश्वर है। जिस तरह हिन्दुओं के लिए अयोध्या का राम मंदिर, मुसलमानों के लिए मक्का मदीना है, उसी तरह से आदिवासियों के लिए पारस नाथ पहाड़ मरांग बुरु स्थल है। किंतु झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार ने 5 जनवरी 2023 को जैनों को बेंचा है। आदिवासियों के साथ धोका किया है। इसी को पुनर्वापसी एवं 2023 में हर हाल में प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड लेने कुर्मियों को आदिवासी बनने से रोकने सहित अन्य मुद्दों को लेकर चक्का जाम किया। उन्होंने कहा कि इस बंदी के माध्यम से झारखंड सरकार, भारत सरकार और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को अगाह करना चाहते हैं कि हम आदिवासी का मरांग बुरू की पुनर्वापसी के लिए पुनर्विचार करें या सकारात्मक पहल करे, अन्यथा इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

जूलूस की शक्ल में पहुंचे पेटरवार तैनूचौक :

सेंगेल कार्यकर्ताओं ने पेटरवार+2 उच्च विद्यालय मैदान से झंडा बैनर और तख्ता लेकर जूलूस की शक्ल में साढ़े नौ बजे पेटरवार तैनूचौक पहुंचे। जहां लोगों ने रोड जाम किया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पेटरवार पुलिस, बीडीओ शैलैन्द्र कुमार चौरसिया, सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव स्थल पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया। कार्यक्रम में सेंगेल सरना धर्म मंडवा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू , जिला संयोजक जोनल युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय टुडू, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, जिला संयोजक गोपीनाथ मुर्मू ,रीझू मुर्मू, रामगढ़ जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उलेश्वरी हेम्ब्रम, प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार टुडू सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *