Bokaro: तुलसी मंदिर ट्रस्ट बोकारो के अध्यक्ष बाबा रमेश के नेतृत्व में रविवार को नव मनोनीत भाजपा किसान मोर्चा जैविक प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी सपन कुमार गोस्वामी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। गोस्वामी ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार होगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव मोहल्ले में जाकर भाजपा की उपलब्धियों को बताने की जरूरत है। तभी जाकर संगठन मजबूत होगा। कहा कि झारखंड प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। बधाई देने वालों में भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, अविनाश मुर्मू, अमरजीत राय, संजय गोस्वामी, विनोद यादव, आर्यन कुमार, हरेंद्र मिश्रा, आशा देवी, ममता गोस्वामी, अशोक कुमार सहित अन्य शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *