ओएनजीसी बोकारो सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के आठ अधिकारियों ने नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित इंटर आयल कंपनी पारा गेम्स 2022 में बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने 16 मेडल जीतकर सीबीएम एसेट बोकारो का नाम रोशन किया। हासिल मेडल में 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। सीबीएम ऐसट बोकारो के समन्वयक सह पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनूप मिंज ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित समारोह में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था।

मौके पर परिसंपत्ति प्रबंधक आदित्य जौहरी और उदय पासवान ने खिलाड़ियों के प्रतिभा की प्रशंसा की। मालूम हो कि ओएनजीसी द्वारा बीते 1 से 4 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में भारत सरकार की सभी तेल कंपनियों के कुल 350 पारा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *