•होली में आई थी मायके, कपड़ा खरीद बेटी संग लौट रही थी

• चास के सिंदूर पेटी गांव में है मृतका का ससुराल

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro ( Bermo): बेरमो अनुमंडल अंतर्गत नावाडीह थाना क्षेत्र के पोटसो पंचायत निवासी बासुदेव तुरी की पुत्री गीता देवी (32 वर्ष) की मौत शुक्रवार देर शाम वज्रपात से हो गई। जबकि इस घटना में मृतका की आठ वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी बाल-बाल बच गई। महिला अपनी बेटी के साथ गांव के ही कुसुमटांड़ स्थित दुकान से कपड़ा खरीद कर अपने मायके लौट रही थी, तभी वज्रपात ने चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता, मां बसंती देवी, मुखिया उमेश कुमार महतो, पंसस पति महतो व भाई अजय तुरी के द्वारा घटना की जानकारी नावाडीह पुलिस को दी गई। पिता ने बताया कि बेटी होली में मायके आई थी, रविवार को अपने ससुराल चास के सिंदूर पेटी गांव जाने वाली थी। इसी को लेकर वह दुकान कपड़ा खरीदने गई थी और लौटने के क्रम में वज्रपात की शिकार हो गई। घटना की जानकारी मृतका के पति बिनोद तुरी को दे दी गई है, वह तालगड़िया में मजूदर का कार्य करता है। मृतका अपने पीछे पति के साथ तीन पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गई। वहीं मुखिया उमेश कुमार महतो दशरथ पांडेय, राजू महतो आदि ने नावाडीह सीओ से दूरभाष से बात कर आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा की मांग की है। मालूम हो कि प्राकृतिक आपदा में मौत होने पर सरकार मुआवजा देती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *