•हत्यारे लहूलुहान मजदूर की साइकिल लेकर फरार

•हत्या के कारण का नहीं चला है पता

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के स्कूल बालीडीह के पास ड्यूटी जा रहे 30 वर्षीय ठेका मजदूर विनोद हेम्ब्रम की चाकू गोंदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम दे हत्यारे लहूलुहान मजदूर की साइकिल लेकर फरार हो गए। घटना शनिवार रात यानी 11 मार्च करीब नौ बजे के आसपास घटी। जब मृतक अपने घर से बीएसएल प्लांट में ड्यूटी के लिए निकला था। घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर ही हत्यारों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान मजदूर किसी तरह लड़खड़ाते हुए अपने दरवाजे को धक्का देकर गिर पड़ा। आवाज सुनकर पिता, पत्नी व बच्चे बाहर निकलें। देकर सभी चौक गएं। तुरंत आसपास के लोगों की मदद से ऑटो से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देख बोकारो जनरल अस्पताल ले जाने को कहा। बीजीएच पहुंचने से पहले ही जख्मी मजदूर ने दम तोड़ दिया। इस मामले में बालीडीह पुलिस ने रविवार को अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है।

किसी से नहीं थी कोई दुश्मनी 

प्रारंभिक पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि हत्यारों ने मृतक के बाएं सीने में चाकू से गहरा वार किया। इसके अलावा शरीर के किसी भी हिस्से में कोई जख्म का निशान नहीं पाया गया है। मृतक के पिता कर्मदेव हेम्ब्रम ने कहा कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन इससे पूर्व दो बार एक युवक उनके घर में चाकू लेकर घुस आया था। जिसे उनका परिवार नहीं पहचानता है। पुलिस को परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ में हत्या का कोई ठोस वजह नहीं मिल पाया है। ऐसी चर्चा है कि मृतक की बहन दो वर्ष पूर्व गंभीर रुप से बीमार थी। जमीन के एवज में बीमारी के इलाज के लिए रुपए लिए गए थे। रुपए लौटाने के बाद जमीन ना देने के कारण विवाद हुआ था। इसके अलावा जमीन को लेकर परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ भी छोटी मोटी नोकझोंक होती रही है। इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

साइंटिफिक तरीके से सुलझाने का प्रयास 

मर्डर केस को सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड टीम का कोई फायदा नहीं मिला। अब पुलिस साइंटिफिक तरीके से इसे सुलझाने की जद्दोजहद में जुटी है। पुलिस टेक्निकल सेल के माध्यम से काम कर रही है। मालूम हो कि 27 फरवरी को बालीडीह थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में अधेड़ व्यक्ति का अर्धनग्न सब बरामद गया था। उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया था। हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ में लगी है। पुलिस मृतक के पहचान व हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी। इस बीच 14 दिन के अंतराल में हत्या की दूसरी घटना घट गई।

आपराधिक ग्राफ बढ़ा

बोकारो जिले के आपराधिक ग्राफ पर गौर करें तो 24 घंटे में दो अपराधिक घटना सामने आई है। 12 मार्च की रात बोकारो जिले के बेरमो के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह अपर बंगला शिव मंदिर के समीप असामाजिक तत्वों द्वारा फायरिंग में जारंगडीह आरआर शॉप कालोनी निवासी कोयला कारोबारी शांतिपद गोराई (46 वर्ष) को कमर में गोली मारी गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *