राजस्थान के जालौर के सुराणा गांव में निजी स्कूल में टीचर छैला सिंह की पिटाई से दलित छात्र इंद्र मेघवाल की हुई मौत का मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में बना हुआ है। गुरुवार को बोकारो जिले के सेक्टर चार स्थित डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समीप अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवार ने एकजुट होकर इस घटना की घोर निंदा की। मृतक के परिजन को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने की मांग की। लोगों ने मोमबत्ती जलाकर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन रखा। मालूम हो कि बीते 20 जुलाई को पीने के पानी के बर्तन को कथित तौर पर छूने पर शिक्षक ने पिटाई की थी 13 अगस्त को अहमदाबाद के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया था। बिहार के सारण जिले के अटौली गांव में युवक की हुई हत्या का भी समाज के लोगों ने घोर निंदा की। लोगों ने परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की। मौके पर पूर्व मेयर भोलू पासवान समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *