बोकारो। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर शुक्रवार को बोकारो डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, बोकारो के भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 52 सदस्यों ने रक्तदान किया गया। सदस्यों ने कहा जान बचाने के लिए रक्तदान सभी को करना चाहिए। हर स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। रक्तदाताओं में संस्था के अध्यक्ष जयंत कुमार, सुजीत कुमार, उपेंद्र कुमार, श्रीकांत सिंह, सचिव उमेश, आरजू, गब्बर भाई, बिट्टू पांडे, दीपक कुमार, विजय कुमार, नितिन कश्यप, अमरनाथ, संतोष कुमार, रविंद्र शर्मा निर्भय कुमार, नीरज परमार, सुदीप सिन्हा, शमीम अख्तर, विजय कुमार गोराई, मनीष शांडिल्य, समरेश कुमार महतो, धनंजय कुमार, रितेश कुमार, रोहन कुमार, रामप्रसाद रजवार, सुनील कुमार, विनोद, जितेंद्र कुमार, गणेश गोस्वामी और श्याम सुंदर शामिल है। शिविर के आयोजन में रेड क्रॉस ने सहयोग किया। मौके पर रेड डॉ यू मोहन्ती, डॉ एस के सिन्हा, संजय शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *