Eliminate Child Marriage Bokaro: बाल विवाह रोकथाम को लेकर बोकारो जिले के कसमार प्रखंड में सहयोगिनी संस्था की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहा—- बाल विवाह के खिलाफ मजबूत कानून बनाने और कानून का सख्ती से पालन कराने जाने की है जरूरत।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बाल विवाह रोकथाम को लेकर बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के धधकिया गांव में 22 अप्रैल को सहयोगिनी संस्था की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अक्षय तृतीया और ईद के मौके पर लड़कियों का बाल विवाह ना हो इस पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी के सूर्यमणि देवी ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ मजबूत कानून बनाने और मौजूदा कानून का सख्ती से पालन कराए जाने की जरूरत है।

बच्चों के लिए हो मुफ्त शिक्षा का प्रावधान

18 साल तक के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान किए जाने की मांग की गई। इस संबंध में संस्था के बोकारो समन्वयक कुमारी किरण ने कहा कि सहयोगिनी कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के साथ मिलकर सहयोगिनी बाल विवाह उन्मूलन को लेकर अभियान चला रहा है। प्रदेश में बाल विवाह कराने वाले लोगों को दंडित करने के लिए विशेष कानून अर्थात बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 (प्रोहिबिजन ऑफ चाइल्ड मैरिज एक्ट, 2006, पीसीएमए ) है, फिर भी बाल विवाह को समूल नष्ट करने के लिए वर्तमान क़ानून को संशोधित कर मजबूत बनाने की जरूरत है।

कानून का कड़ाई से पालन करने की जरूरत

मौजूदा कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चत करने की जरूरत है। इस दौरान किशोरियों ने बाल विवाह के खिलाफ नुक्कड़ नाटक व भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में धधकिया वार्ड सदस्य नीलम देवी, संजोती देवी, कांति देवी, फूलचंद मुंडा, रामकुमार मुंडा, तारा देवी, तिलका देवी, हेमा कुमारी, होलिका कुमारी, आशा कुमार, रखी कुमारी, रीता कुमारी, अर्पिता कुमारी, माही कुमारी सहित अन्य ने हिस्सेदारी निभाई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *