सार
• श्रीश्री 1008 शिव पंचायतन प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले किया गया ध्वजारोहण।
• 21 मई को शोभा यात्रा के साथ महायज्ञ का होगा शुभारंभ।
• ध्वजारोहण कर गांव के देवी- देवताओं को दिया यज्ञ का निमंत्रण।
• गांव के चारों दिशाओं में लगाए गए झंडे।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत पलामू पंचायत के बडकी कुडी में आध्यात्मिक वातावरण और सुख शांति को लेकर पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 शिव पंचायतन प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आयोजन किया जाएगा। प्रारंभ किया गया। 21 मई को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ इसका शुभारंभ किया जाएगा। महायज्ञ की तैयारी को लेकर ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ ध्वजारोहण कर गांव के सभी देवी देवताओं को यज्ञ का निमंत्रण दिया।
चारों दिशाओं में लगाए गए झंडे
यज्ञ समिति के अध्यक्ष रितलाल महतो ने कहा शिव पंचायतन प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन 21 मई को कलश शोभा यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू होगा। आचार्य पंडित युगल किशोर पांडेय, पंडित रोहित पांडेय, पंडित विनय पांडेय एवं उनके सहयोगी घनश्याम पांडेय, कैलाश पांडेय, वंशी पांडेय ने पूरे विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ स्थल पर ध्वजारोहण किया। आध्यात्मिक वातावरण के लिए गांव के चारों दिशाओं में झंडे लगाए गए हैं।
महायज्ञ में लिया हिस्सा
महायज्ञ में नावाडीह प्रखंड के उपप्रमुख हरिलाल महतो, नरेश कुमार मुंडा, पिंकी देवी, रामचंद्र सिंह, सुलेखा देवी, बालेश्वर महतो, यशोदा देवी, सीता राम महतो, रेनू कुमारी, सुखदेव महतो, रतनी देवी, पचु महतो, किरन देवी, किशुन सिंह, करुणा देवी, भुनेश्वर महतो, पिंकी देवी, प्यारी देवी, उर्मिला देवी, कौशल्या देवी, सुखी देवी, झुलनी देवी, रतनी देवी, सरिता देवी, जिरिया देवी, शांती देवी, गिरिजा देवी, आशा देवी, रेखा देवी, कलावती देवी, जीवाधन महतो, भद्र सिंह, योवन महतो, टेकोचंद महतो, सरयू सिंह, रितलाल सिंह, विरसाही सिह, डेगलाल महतो, फागुन सिंह, चनिलाल महतो, पुसन महतो, कुलेश्वर महतो, देवनारायण महतो, गिरधारी महतो, गणेश सिंह, सोहन महतो, प्रेमचंद महतो, अजय कुमार, दुलारचंद महतो, डब्ल्यू महतो, मोहन महतो, वार्ड सदस्य महेंद्र कुमार महतो, सावित्री देवी, चंद्रकिशोर महतो, अमित महतो, प्रेम कुमार, महेश कुमार महतो, अरुण ठाकुर, हिरामन महतो, पप्पू प्रसाद महतो, सुनिल कुमार महतो सहित भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।