सार

• झांकी व भव्य कलश शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 शिव पंचायतन प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 

शुरू

•22 मई को दैनिक पूजन, कर्म कुटी व जलाधिवास।

•25 को प्राण प्रतिष्ठा व पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन।

 

अमित कुमार महतो

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत पलामू पंचायत के बड़की कुड़ी शिव मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 शिव पंचायतन प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर झांकी व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। 

मुख्य यजमान पिंकी देवी पति रामचंद्र सिंह, सुलेखा देवी पति बालेश्वर महतो, यशोदा देवी पति सीताराम महतो, रेनू कुमारी पति सुखदेव महतो, किरण देवी पति किशुन सिंह, करुणा देवी पति भुनेश्वर महतो की देखरेख शिव पार्वती, गणेश व हनुमानजी की आकर्षक झांकी निकाली गई।

गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा

 शोभा यात्रा यज्ञ मंडप बड़की कुड़ी शिव मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकली गई। ऊपरटोला, बांध टोला, कोडाडीह, पिपराटांड़, बरई, असना टांड होते हुए गोदो नाला पहुंचा, जहां पंडित जुगल किशोर शास्त्री, रोहित पांडे मुख्य सहयोगी फलेंद्र पांडे, संतोष पांडे वेदाचार्य चंद्रिका पांडे कैलाश पांडे घनश्याम पांडे विनय पांडे जितेंद्र पांडेय, विजय पांडे, कालेश्वर पांडे, बंशीधर पांडे व प्रदीप पांडे ने वैदिक मंत्रों उच्चारण कर 251 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं के कलश में जल भराई की। पुनः कलश लेकर भक्तगण ने यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां इनका स्वागत कर प्रसाद वितरण किया गया। 

यज्ञ समितियों ने किया सम्मानित

कलश शोभायात्रा में गांव के युवक युवतियां और महिला- पुरुष ने बढ़ चढ़कर भाग लिये। नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख हरी लाल महतो, पलामू पंचायत मुखिया जलेश्वरी देवी, ऊपर घाट समाजसेवी नागेश्वर सिंह, बेरमो कोयलांचल से सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार सिंह, अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज प्रतिनिधि लखन महतो को यज्ञ समितियों ने गमछा देकर सम्मानित किया गया। 

25 को प्राण प्रतिष्ठा व पूर्णाहुति के साथ समापन 

यज्ञ समिति के अध्यक्ष रितलाल महतो बालेश्वर महतो एवं सीताराम महतो ने बताया यह महायज्ञ 25 मई तक चलेगा। इस बीच रविवार को प्रायश्चित कर्म, जल जात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, बेदी रचना, 22 मई को दैनिक पूजन, कर्म कुटी, जलाधिवास, 23 मई को अनाधिवास, मंडप पूजन एवं समस्त अधिवास, 24 मई को महा स्नान, प्रतिमा नगर भ्रमण, शयाधिवास, 25 को प्राण प्रतिष्ठा, कन्या पूजन, भंडारा एवं पूर्णाहुति के साथ समापन होगा।

आयोजन में किया सहयोग

 यज्ञ को सफल बनाने में सुजीत कुमार सिंह, राम किशुन महतो, हरिलाल प्रसाद अग्रवाल, चंद्रकिशोर महतो, प्रेम कुमार, टेकचंद महतो, सुरेश महतो, दिनेश महतो, कुलेश्वर महतो, महेश महतो, रामेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जगरनाथ महतो, अशोक प्रसाद अग्रवाल, राजेश कुमार, अभय कुमार, यश कुमार, दिनेश कुमार, सुखदेव महतो, नकुल महतो, चोलेशवर महतो, नरेश कुमार, देवनारायण महतो, पप्पू प्रसाद महतो, सुनील कुमार, डब्ल्यू महतो, मोहन महतो, अजय कुमार, प्रेमचंद महतो, गणेश सिंह, गिरधारी महतो, दुलारचंद महतो, मोहन महतो, कनहाय महतो, लक्षमन महतो, हुलाश महतो, जीतू राज, बंटी कुमार, आदर्श कुमार, गोविंद महतो, भुनेश्वर महतो, हीरामन महतो, रितलाल महतो, कुंदन कुमार सहित अन्य ने किया सहयोग।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *