सार

•बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ग्राम पंचायत बरई के गरडीह निवासी सुरेश व पारटाँड निवासी संजय की वज्रपात से मौत

• शव निरीक्षण के बाद रखा गया बोकरो थर्मल मर्चरी में

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ग्राम पंचायत बरई के गरडीह निवासी सुरेश गंझु व पारटाँड निवासी संजय गंझु का वज्रपात से मृत्यु हो गई। घटना मंगलवार शाम पौने चार बजे की है। घटना अत्यन्त दुखद है। बताया जाता है कि चार लड़के एक साथ इमली के पेड़ के नीचे इमली खाने गए थे। जिसमें दो जिगरी दोस्त की जान चली गई। वहीं, दूसरी ओर दो दोस्त की जान बच गई। घटना स्थल पर पेक नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार पहुंचकर शव का निरीक्षण कर, उसे बोकरो थर्मल मर्चरी भेजवा दिया।

घटना की खबर सुन पहुंचे सांसद प्रतिनिधि

घटना की सूचना पाकर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि दीप्पू अग्रवाल पहुंच गया। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य फुलमती देवी, बरई मुखिया विजय कुमार रवि घटना स्थल पहुंच कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। साथ ही सरकारी लाभ दिलवाने का अश्वासन दिया। सांसद प्रतिनिधि ने कहा की बरई के लिए अत्यंत दुखद घटना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि बारिश के मौसम में कभी भी किसी पेड़ के नीचे नहीं जाएं।

घटनास्थल पर ये भी पहुंचे   

घटनास्थल पर नावाडीह प्रखंड उपाध्यक्ष अजय मंडल, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि, कालेश्वर बौद्ध, उप मुखिया जागेश्वर महतो, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बल्ली रजक, समाजसेवी नागेशवर सिंह, छात्र नेता खेमलाल महतो, पुरण महतो, हिरामण गंझू, केवल गंझू, लोकनाथ गंझू, यामुन गंझू, सुरेंद्र महतो, अशोक महतो उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *