सार

•बोकारो जिले में आठ साल पूरा करने वाले भेजे गए दूसरे जिले।

 •उपमहानिरीक्षक झारखंड रांची ने जारी पत्र।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

  Bokaro: इन दिनों हर जिले में तबादले का दौर चल रहा है। जिला प्रशासन से लेकर पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक दूसरे जिले में भेजे जा रहे हैं जो सरकार द्वारा तय अवधि जिले में पूरे कर लिए हैं। शुक्रवार को पुलिस महकमे में बोकारो जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले आठ इंस्पेक्टर का तबादला जिले से बाहर कर दिया गया है। 

दूसरे जिले में भेजे जाने वालों में

दूसरे जिले में भेजे जाने वालों में मोहम्मद रुस्तम विशेष शाखा रांची, मुन्नू टूडू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची, रविंद्र कुमार सिंह व सुजीत कुमार झारखंड जगुआर, शैलेश कुमार चौहान पीटीसी पदमा गए। इसके अलावा नूतन मोदी, उज्जवल कुमार साह व गजेंद्र कुमार पांडे को अपराध अनुसंधान विभाग रांची में स्थानांतरित किया गया है। दूसरे जिले से बोकारो में आठ इंस्पेक्टर का तबादला कर भेजा गया है। इसमें अपराध अनुसंधान विभाग रांची से जोसेफ फ्रांसिस तिर्की, झारखंड जगुआर से अनिल कश्यप, विशेष शाखा रांची से अशोक कुमार, विआ ब्यूरो रांची से दिवाकर मंडल, पलामू से राजबल्लभ पासवान, जामताड़ा से संजय कुमार, विशेष शाखा रांची से रूपेंद्र कुमार राणा व दुमका से नवल किशोर सिंह को बोकारो भेजा गया है। स्थानांतरण से संबंधित पत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक (कार्मिक) झारखंड रांची द्वारा जारी किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *