सार

नए सिविल सर्जन व सदर अस्पताल के डीएस के प्रभार का हुआ आदान-प्रदान।

•चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने दो पदाधिकारी का किया स्वागत

•निजी अस्पताल के संचालकों ने सीएस व डीएस का किया अभिनंदन

न्यूज इंप्रशेन, संवाददाता

Bokaro: सिविल सर्जन कार्यालय व सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक दूसरे को प्रभार सौंपने का दौर चला। वहीं, दूसरी ओर निजी अस्पताल के संचालकों ने सिविल सर्जन व अस्पताल के उपाधीक्षक से मिलकर गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया।

चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने तात्कालीन सिविल सर्जन व उपाधीक्षक का सम्मान पूर्वक विदाई दी। हालांकि नये सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार ने पुराने सिविल सर्जन के किसी कारणवश मौजूद नहीं होने के चलते 1 अगस्त को सीएस कार्यालय में एकतरफा प्रभार ले लिया था। उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका अभिनंदन भी किया था। शुक्रवार को पुराने सिविल सर्जन ने नये सीएस को औपचारिक रूप से प्रभार का आदान-प्रदान किया। प्रभार सौंपने के बाद पुराने सीएस डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि स्थानांतरण-पदस्थापन सरकारी प्रक्रिया है। जब तक रहें, जहां रहें, ईमानदारी व लगन से कार्य को अंजाम दे। कार्यस्थल से जब दूसरी जगह जायें, तो लोगों को आपकी कमी खलती रहे। आपको सदैव याद किया जाए। वहीं, नए सीएस डॉ दिनेश कुमार ने कहा कि कार्य को हमें तेज गति से आगे बढाना है। स्वास्थ्य विभाग एक संवेदनशील विभाग है. मरीजों की अपेक्षाएं हमसे अधिक रहती है। हर हाल में कमियों को दुरूस्त किया जाएगा। आमजनता की अपेक्षा पर खरे उतरने का सदैव प्रयास करें। किसी भी हाल में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी कोताही नहीं बरतें।

सीएस व डीसी को दी विदाई

पुराने सीएस डॉ प्रसाद व सदर डीएस डॉ बीपी गुप्ता को चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने विदाई दी। मौके पर पूर्व सीएस डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ एचके मिश्रा, सदर अस्पताल के नए डीएस डॉ अरविंद कुमार, पूर्व डीएस डॉ बीपी गुप्ता, डॉ एनपी सिंह, डॉ सेलीना टुडू, डॉ मैथिली ठाकुर, डॉ निकेत चौधरी, दिलीप कुमार सिंह, ओम कुमार, अभय कुमार बंटी, उर्मिला कुमारी, आभा कुमारी, रंभा कुमारी, आरती मिश्रा, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, नीरा सिंह आदि मौजूद थे।

 

रेफर करने से पहले करें सूचित

सदर अस्पताल के नए उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने शुक्रवार को 10वें डीएस के रूप में प्रभार लिया। चिकित्सकों व कर्मियों की मौजूदगी में पुराने उपाधीक्षक डॉ बीपी गुप्ता ने प्रभार सौंपा। डॉ अरविंद ने कहा कि डॉ गुप्ता ने सदर अस्पताल को व्यवस्थित तरीके से चलाया। हमें अस्पताल में आनेवाले मरीजों की सुविधाओं का पूरा-पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। ध्यान रहें कि किसी भी मरीज को अस्पताल से मायूस वापस नहीं लौटने देना है। रात्रि में आनेवाले मरीजों का पूरा ध्यान रखें। साथ ही किसी भी मरीज को रेफर करने से पूर्व मुझे सूचित हर हाल में करें। चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने परिचय देते हुए डीएस डॉ कुमार का स्वागत किया। 

नये सीएस का एसोसिएशन ने किया स्वागत

प्राइवेट हॉस्पिटल वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल नये सीएस व नये डीएस का कार्यालय कक्ष में शॉल ओढाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार प्रभात रंजन ने किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में बोकारो स्वास्थ्य विभाग ने सदैव ही कीर्तिमान स्थापित किया है। निजी अस्पतालों ने हर संभव हर समय योगदान दिया है। हमसभी हर सहयोग के लिए तैयार है। मौके पर उपाध्यक्ष डॉ उत्तम कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार सिंह, बबलेश कुमार, बीएन महतो, अमित कुमार सिंह सहित अन्य संचालक मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *