मूसलाधार बारिश के चलते बोकारो जिले के दामोदर नदी का जल जलस्तर बढ़ गया है। शनिवार यानी 20 अगस्त को दिन के 3.00 PM बजे से 4.00 PM बजे के बीच बोकारो के तेनुघाट बांध का तीन रेडियल गेट खोला जाएगा। बाढ नियंत्रण कोषांग, तेनुघाट बांध प्रमण्डल के नोडल पदाधिकारी के अनुसार दामोदर नदी का जलस्तर बढकर लगभग 18000 / 510. 09 क्यूसेक/क्यूबीक मी पर सेकेण्ड हो जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर बांध प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त गेट भी खोला जा सकता है। ऐसे में आमजनों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेषकर दामोदर नदी के नीचले इलाकों के लोग विशेष सतर्कता बरतें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *