Bokaro के डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर छह में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन। प्राचार्य ने कहा डीएवी की छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर बना रही है पहचान।    

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: Bokaro के डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर छह में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जेकेए इंडिया के अंडर 13 केवाईयू ग्रेड नेशनल कराटे चैंपियनशिप की प्रथम विजेता कुमारी आकांक्षा व सहभागी श्रुति मुर्मू को सम्मानित किया गया।

प्राचार्य बीएमएल दास ने मेडल व प्रमाण पत्र दोनों को सम्मानित किया और बधाई दी। श्री दास ने कहा कि स्कूल की छात्राएं हर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। यह बोकारो सहित अभिभावकों के लिए गौरव की बात है।

प्रतियोगिता का महाराष्ट्र में हुआ था आयोजन

ज्ञात हो कि प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र में हुआ। कुमारी आकांक्षा ने 13 वर्षीय बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रुति मुर्मू को बालिका वर्ग में सहभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नागेंद्र प्रसाद, प्रशांत कुमार, बाल शेखर झा, अखिलेश कुमार, बीके झा, किरण सिंह, आभा कुमारी, ममता कुमारी, रूबी कुमारी, श्याम भूषण श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *