Bokaro के DAV पब्लिक सेक्टर छह में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी पर कार्यशाला का किया गया आयोजन। प्राचार्य ने कहा—जीव-जंतु के संसार से रूबरू कराता है वाइल्ड लाइफ। 

 

न्यूज इंप्रेशन संवाददाता

 Bokaro: सेक्टर छह DAV पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्य बीएमएल दास व रिसोर्स पर्सन मुकुल मुखर्जी (पलामू टाइगर रिसोर्स वाइल्ड लाइफ व एक्सप्लोरिंग कंसल्टेंट) ने संयुक्त रूप से किया। श्री दास ने कहा कि फोटोग्राफी का संसार बहुत बडा है. वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी हमें जीव-जंतु के संसार से रूबरू कराता है। आज भी कई ऐसे जीव जंतु जंगल में है, जिसे हम देख नहीं पाये है, इसके जरिये समझने की जरूरत है।

बच्चों को फोटोग्राफी में दिलचस्पी लेने की जरूरत है।

कक्षा छठी से दसवीं तक के सात सौ विद्यार्थियों को विलुप्त हो रहे जीव जंतु को कैमरे से ली गयी फोटोग्राफी के जरिये भ्रमण कराया। श्री मुखर्जी ने कहा कि वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के जरिये विलुप्त हो रहे प्राणी व नये प्राणियों को समाज के समीप लाना है। बच्चों को फोटोग्राफी में दिलचस्पी लेने की जरूरत है। मौके पर आभा कुमारी, प्रशांत कुमार, रुबी कुमारी, मनीषा, ममता कुमारी, रूपा सिंह, विद्यासागर, आरएस यादव, नीलम, माधवी, स्वाती, श्यामभूषण श्रीवास्तव, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *