Bokaro के सेक्टर तीन बी निवासी बीएसएल कर्मी कुमार निशिकांत ने बीएस सिटी थाना में बुधवार को चोरी का एक मामला दर्ज कराया। बीएसएल कर्मी नाइट शिफ्ट में गए थे ड्यूटी।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो के सेक्टर तीन बी आवास संख्या 232 निवासी बीएसएल कर्मी कुमार निशिकांत ने बीएस सिटी थाना में बुधवार को चोरी का एक मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि मंगलवार की रात को बीएसएल में नाइट शिफ्ट ड्यूटी गये थे। घर में कोई नहीं था। इस कारण आवास में ताला बंद कर दिया था। बुधवार को सुबह ड्यूटी से वापस आने पर दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर पता चला कि सोने के जेवरात सहित आठ हजार रूपये नकद चोरी हो गई है। कुल तीन लाख रूपये के सामान चोरी हो गई है। पुलिस सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची। मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *