Bokaro जीजीपीएस के जूडो खिलाड़ी जयश्री को राष्ट्रीय खेल दिवस पर बोकारो जूडो ओलंपिक एसोसिएशन ने किया सम्मानित।  बोकारो जिले से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुनी गई।

न्यूज़ इंप्रेशन संवाददाता

Bokaro: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बोकारो जूडो ओलंपिक एसोसिएशन के तरफ से गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो की जूडो खिलाड़ी जयश्री को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। चिन्मया विद्यालय में होनहार बिटिया को आमंत्रित किया गया था। उसे बोकारो जिले से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। इस उपलब्धि पर गुरु गोविंद सिंह पब्लिक के स्कूल प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित बच्चे हर्षित व गौरवान्वित हैं।

हर क्षेत्र में स्कूल हासिल कर रहा है उपलब्धि

जीजीईएस अध्यक्ष तरसेम सिंह और सचिव एसपी सिंह जी ने संयुक्त रूप से कहा कि स्कूल के बच्चे-बच्चियां पढ़ाई के साथ हर क्षेत्र में सफलता की लकीरें खींच रही है जो हमारे लिए गर्व की बात है। जयश्री की सफलता पर दोनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। कहा कि यह एक बहुत प्रभावी मार्शल आर्ट है।इस खेल में सजग रहना मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होने का एक अच्छा मार्ग है।

जयश्री ने विद्यालय का नाम किया है रोशन 

विद्यालय के प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने अपनी खुशियों का इजहार करते हुए जयश्री को हार्दिक बधाई व शभकामनाएं दी है। कहा कि “मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।” जयश्री की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *