खतियान आधारित स्थानीय नीति को ले 81 विधायकों का करेंगे घेराव

झारखंडी भाषा संघर्ष समिति की एक अहम बैठक रविवार को बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खुंटाबाबा स्थल में हुई। अध्यक्षता जिप सदस्य प्रहलाद महतो तथा संचालन बिनोद महतो ने किया।
झारखंड में खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाकर लागू करने को लेकर किये जा रहे आंदोलन को गति देने के लिए रूपरेखा व रणनीति तय की गई। झारखंड में चक्का जाम, आर्थिक नाकेबंदी, जीटी रोड जाम, प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान और सभी 81 विधायकों का आवास घेराव करने पर विचार विमर्श किया गया। धनबाद जिप सदस्य विकास महतो ने कहा खतियान आधारित स्थानीय नीति नियोजन नीति सरकार को किसी भी हाल में लागू करना होगा। मौके पर तीर्थनाथ आकाश, वतन महतो, राजेंद्र महतो, करण ओहदार, शक्ति महतो, बिनोद बाउरी, अशोक यादव, कपिल महतो, अरविंद महतो, सबीर अंसारी, सनातन महतो, देवकुमार, सींटू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *