Foundation day of BOI के स्थापना दिवस पर सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित आंचलिक कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन। आंचलिक प्रबंधक ने कहा—हर स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए रक्तदान  

  न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro : बैंक ऑफ इंडिया के 118वें स्थापना दिवस (Foundation day of BOI) पर बोकारो अंचल ने की ओर से मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित आंचलिक कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन बैंक ऑफ इंडिया, बोकारो अंचल के आंचलिक प्रबंधक अश्वनी कुमार मित्तल, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अरविंद कुमार व उप आंचलिक प्रबंधक लक्ष्मीनारायण डगरा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बैंक के आंचलिक प्रबंधक मित्तल ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान बहुत बड़ा दान है। इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में कर सकता है रक्तदान

सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है।

शिविर में बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ सदस्यों ने रक्तदान किया। इस शिविर में महिला स्टाफ सदस्यों ने भी रक्तदान किया। शिविर में राजीव रंजन सिन्हा, प्रमोद कुमार, शशि भूषण मिश्रा, रविनव कुमार, रवि शेखर, राज कुमार, साहिल सिंह, प्रेम सोरेन, टिंकू कुमार बाल्मीकि, राजेन्द्र टुडू, दीप्ति होरो, सुनील कुमार दास, कुश कुमार, हर्षवर्धन, संजीव दत्ता, हर्ष मिश्रा, मो. इस्लाम अंसारी, आनंद कुमार झा, काली देव नापित, आशीष बर्नवाल, संजीव कुमार, सुजीत कुमार पासवान, बरुण कुमार, अजय कुमार व कन्हैया कुमार ने रक्तदान किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *