Anand Marg प्रचारक संघ व सेवा धर्म मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 5 सितंबर को आनंद मार्ग स्कूल, अमझरिया स्थित कीर्तन नगर में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को नैतिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

न्यूज  इंप्रेशन, संवाददाता

लातेहार : Anand Marg प्रचारक संघ व सेवा धर्म मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 5 सितंबर को आनंद मार्ग स्कूल, अमझरिया स्थित कीर्तन नगर में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को नैतिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को मन के विकास के लिए विधि बताई गई। गुरु भक्त आरुणि का चर्चा करते हुए बच्चों को प्रेरित किया गया।
इस मौके पर आचार्य प्रज्ञानानंद अवधूत, आचार्य जगदात्मानंद अवधूत, आचार्य अवनिंद्रानंद अवधूत , आचार्य ब्रजगोपालानंद अवधूत सहित अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर बच्चों के बीच बिस्कुट, चॉकलेट, कॉपी, पेंसिल व कलम बांटी गई। वहीं, शिक्षकों को सेवा धर्म मिशन की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। आनंद मार्ग प्रचारक संघ की सेवा मुलक कार्यकलाप को देखकर लोगों के विचारों में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

आनंदमूर्तिजी ने अंतरिक्ष से सुनाया था कीर्तन ध्वनि
बताते चलें की अमझरिया स्थित कीर्तन नगर में 8 अक्टूबर 1970 ई को भगवान श्रीश्री आनंदमूर्तिजी ने अंतरिक्ष से कीर्तन ध्वनि अपने भक्तों को सुनाया था। उसी दिन “बाबा नाम केवलम“ कीर्तन मानवता के कल्याण के लिए आनंद मार्ग के प्रवर्तक एवं गुरुदेव ने भेंट की। तब से (उसी दिन से) वहां पर प्रतिवर्ष 7, 8 व 9 अक्टूबर तक लगातार बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन आयोजित किया जाता रहा है। लेकिन इस वर्ष 29 जून से लगातार कीर्तन दिवस 8 अक्टूबर तक कीर्तन यज्ञ का आयोजन किया गया है। सेवा धर्म मिशन के सेक्रेटरी जनरल सह आनंद मार्ग प्रचारक संघ के विधि सचिव आचार्य रमेंद्रानंद अवधूत ने बताया कि इसी संदर्भ में आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने ग्रामीणों के बच्चों के विकास के लिए नव्यमानवतावाद पर आधारित एक निशुल्क स्कूल खोलने का निर्णय लिया तथा प्रत्येक रविवार को आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से चिकित्सा शिविर लगाने का निर्णय लिया ताकि अमझरिया तथा आसपास के लोगों को लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में ग्रामीण व सामाजसेवी हुए शामिल
लातेहार जिला के सेवा दल भुक्ति प्रधान बालेश्वर, लातेहार भुक्ति के जनरल भुक्ति प्रधान शिवप्रसाद मेहता, प्रधान शिक्षक आचार्य ब्रजगोपालानंद अवधूत, शिक्षिका सुशीला कुमारी, रूपवंती कुमारी, सामाज सेविका आशा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *