Bokaro में एक सितंबर को चिरा चास स्थित वास्तु विहार फेज वन में रोड नंबर 3 के बुजुर्ग दंपत्ति रविंद्र कुमार सिन्हा और किरण सिंह को पड़ोस के ही रहने वाले आरोपी हथौड़े से मार कर घायल कर दिया. फरार हो रहे आरोपी को पड़ोसी ने पकड़ किया पुलिस के हवाले.

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

 Bokaro : एक सितंबर चिरा चास स्थित वास्तु विहार फेज वन में रोड नंबर 3 के बुजुर्ग दंपत्ति रविंद्र कुमार सिन्हा और किरण सिंह को पड़ोस के ही रहने वाले आरोपी हथौड़े से मार कर घायल कर दिया. कोलकाता में अभी दोनों का इलाज चल रहा है. मोहल्ले वालों ने पुलिस थाने को लिखित शिकायत भी की थी. इसके बाद आज आरोपी पूरे समान के साथ भागने के फिराक में था, तभी मोहल्ले के लोगों ने घेर लिया और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने उसे अपने गिरफ्त में लेकर थाने ले गए. 

आरोपी माता-पिता के साथ किराए में रहता था

आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी दीपांजल गोस्वामी अपने माता-पिता के साथ वास्तु विहार फेज वन में ही किराए में रह रहा था जो अपने आप को जोमैटो का कर्मी बता रहा है. लगभग तीन साल पहले यहां शिफ्ट हुआ था. इसके कुछ दिन बाद से ही इसकी गतिविधियां मोहल्ले वालों को भी संदिग्ध लग रही थी.

बीते 1 तारीख को ठीक इसके सामने बुजुर्ग दंपत्ति रविंद्र कुमार सिंह और किरण सिंह रहते हैं. उनके घर चोरी की नियत से नकाब लगाकर हाथ में हथोड़ा लेकर गया और दोनों बुजुर्ग दंपति के ऊपर हथौड़े से बुरी तरह से हमला किया, जिसकी शोर सुनकर मोहल्ले वाले आए तो देखा कि दोनों बुजुर्ग दंपति के सर से खून बह रहा है. जिसको उठाकर बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया. उसके उपरांत उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया गया, जहा इलाजरत है. 

आरोपी भागने के फिराक में था

बुधवार को आरोपी अपने घर का सामान माल वाहक में लोड़कर भागने के फिराक में था, जिसे सभी मोहल्ले के लोगों ने घेरा. पुलिस के हवाले कर दिया. आपको बता दें कि आरोपी दीपांजल गोस्वामी मूल रूप से आसनसोल वेस्ट बंगाल का रहने वाला है. पिता ने हथौड़े से वार कर पड़ोसी बुजुर्ग दंपति को घायल किया है. उनका कहना है कि उनके पिता देवेश गोस्वामी को लगभग 10 साल से साइकैटरिस्ट का प्रॉब्लम है. उन्हें दौरे पड़ते हैं. जिनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद से मकान मालिक उन्हें मकान छोड़कर जाने को कह रहे थे. जिस वजह से वह लोग घर का सामान लोड कर जाने की तैयारी में थे.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *